रिमांड पर हैं आरोपी,तीन युवक व एक युवती
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से बीती 23 फरवरी को अगवा हरदीप सिंह(19) उर्फ जिया का शव 11 दिनों बाद पंजाब के आनंदपुर साहिब के पहले आते गांव गंभीरपुर नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें गोताखोरों की मदद ली गई थी। दो दिन बाद गोताखोर कमलप्रीत ने अपनी टीम सहित मंगलवार को जिया का शव बरामद कर लिया। जिस में ऊना पुलिस की कड़ी मेहनत है कि बीते रोज ही नहर के नजदीक युवक के कपड़े व वैल्ट भी ढुंढ ली थी परन्तु शव बरामद नहीं हुआ था। वहीं जिया के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
हरदीप उर्फ जिया का अपहरण 23 फरवरी को हुआ था, लेकिन तब तक इस को सामान्य घटना के रूप में देखा जा रहा था कि घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दो युवक हरदीप को कार में बुरी तरह मारते पीटते नजर आए। वीडियो सामने आते ही हरदीप के परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और 26 फरवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। हरदीप की यह वीडियो सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया व स्थानीय लोग न्याय की मांग करने लगे।
इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए , बल्कि युवाओं में बढ़ती हिंसा और व्यक्तिगत रंजिशों के खतरनाक रूप लेने की चिंता को भी उजागर किया है। आप को बता दें कि पुलिस ने अप्पर अरनियाला निवासी हरदीप के पिता निरंजन सिंह की शिकायत पर, वंश, केशव निवासी अरनियाला, तानिया भडोलियां, मनप्रीत सिंह गांव रायपुर सहोडां,शिवम गांव कोटला, रितिक गांव अजनोली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी रिमांड पर हैं, उन्हीं की निशानदेही पर इस हत्याकांड से पर्दा उठाया जा सका है। हालांकि इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Leave a Reply