जालंधरः कांग्रेस को बडा़ झटका, डिप्टी मेयर हरसिमनरजीत बंटी ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

जालंधर, (वरुण): महानगर में कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के डिप्टी मेयर हरसिमनरजीत सिंह बंटी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे देकर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सौंप दिया है।

कहा जा रहा है कि वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू से नाराज चल रहे है। उनका पार्टी से इस्तीफे देने का कारण भी यही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि अभी तक बंटी का इस्तीफा पार्टी ने मंजूर नहीं किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *