माननीय हाईकोर्ट को गुमराह कर होटल स्काईलार्क मैनजमैंट द्वारा स्टेट्स-को का उलंघन कर विवादित जमीन पर सजाए जा रहे कारोबारी बाजार, शिकायत दर्ज

जालंधर/अनिल वर्मा। होटल स्काईलार्क की विवादित सड़क तथा पार्क में आज एपैक्स ट्रेड फेयर का मेला लगाया गया है। यह मेला उसी विवादित जमीन पर लगया गया है जिसका कब्जा माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम ने 2018 में लिया था और होटल के अंदर से गुजर रही सरकारी सड़क पर बनी टाईलें डिच मशीन से उखाड़ दी थी।

इस मामले में सिविल लाईनस वैलफेयर सोसायटी तथा कांग्रेसी पार्षद जसलीन सेठी ने मेयर जगदीश राजा, पूर्व विधायक राजिन्दर बेरी के हस्तक्षेप के बाद होटल स्काईलार्क के अन्दर से सड़क का कब्जा खाली करवाया था इस जगह नगर निगम सड़क बनाना चाहता था जिसके लिए हाउस में प्रपोजल डाला गया मगर इसी दौरान होटल स्काईलार्क प्रबंधकों द्वारा माननीय हाईकोर्ट में अपील दायर कर स्टे मांगा था जिसके बाद कोर्ट द्वारा 5 सितंबर 2019 स्टेटस-को लगा दिया गया और दोनो पक्षों को अगली कोई भी कारवाई करने से रोक दिया गया। 12 मई 2022 को नगर निगम की ओर से पेश हुए एडवोकेट एच.के. अरोड़ा ने ज्वाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है जिसकी अगली तारीख 7 सितंबर 2022 है। मगर इस स्टेटस को का भी होटल प्रबंधकों की ओर से खुल कर उलंघन किया जा रहा है और नगर निगम की जमीन का खुद इस्तेमाल कर यहां कारोबारी बाजार सजाए जा रहे हैं जबकि इसकी कोई भी परमिशन नगर निगम जालन्धर से नहीं ली गई। इस मामले में नगर निगम को शिकायत भेजी गई है और यहां तुरंत मेले के स्टाल हटवाने की मांग की गई है। 

होटल स्काईलार्क प्रबंधकों तथा एपैक्स ट्रैड फेयर की ओर से यहां कारोबारी बाजार लगाने के लिए कोई भी परमिशन नहीं ली गई टीम को भेज कर कारवाई की जाएगी।
                                                                                                               -मनदीप सिंह, सुपरीडैंट तहबाजारी विभाग

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *