बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन डालते समय मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़। सेक्टर-12 में स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, सीवरेज की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। इस काम के लिए खुदाई की जा रही थी। तभी अचानक मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर गहरे गड्ढे में दब गए। जिसके बाद आनन-फानन में दो मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। लेकिन एक मजदूर की तब तक मौत हो गई थी।


हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। दो मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरा मजदूर मिट्टी के नीचे बुरी तरह दब गया। मिट्टी में फंसे इस मजदूर को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया। लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

इस घटना में जान गंवाने वाले मजदूर का नाम अकालू (उम्र 50 वर्ष) था, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। हादसे के बाद उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा, सीएफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया ताकि हादसे के कारणों की जांच की जा सके। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है।

मृतक मजदूर की जालंधर में हुई थी शादी
अकालू की बेटी की शादी पंजाब के जालंधर में हुई है। परिवार को घटना की सूचना मिलते ही गहरा सदमा पहुंचा। शव को जीएमएसएच-16 की मॉर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस हादसे की असली वजह क्या थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *