पंजाब : मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जाने मामला 

चंडीगढ़। मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को जवाब दायर करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितम्बर को होगी। बता दें कि अभिनेत्री उपासना सिंह द्वारा दायर सिविल सूट की सुनवाई शनिवार को जिला अदालत में हुई।

यह सिविल केस पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुटणगे’ के साथ जुड़ा है जिसकी रिलीज टल गई थी। उपासना ने मॉडल पर ‘डैमेजिस’ क्लेम किए हैं। उपासना का आरोप है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थीं, जिसमें काम करने के लिए हरनाज ने सहमती दी थी। फिल्म बनने के बाद वह प्रोमोशन के लिए आगे नहीं आईं और फोन उठाने बंद कर दिए। इससे उन्हें काफी नुक्सान झेलना पड़ा और फिल्म को भी काफी धक्का लगा इसलिए हरनाज के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में केस दायर किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *