Stock market में तेजी: Sensex 400 और Nifty 150 अंक बढ़ा

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के तीसरे बुधवार को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 73,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है। ये 22,263 के पार कारोबार कर रहा है। आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.30% और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.30% ऊपर है। ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, एम & एम और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी है। बजाज फाइनेंस 3% नीचे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। NSE ने ऐलान किया कि सभी निफ्टी इंडेक्स वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। यह नए नियम अगले महीने 4 अप्रैल से प्रभावी होगा।

एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *