पंजाब: AAP विधायक बलकार सिद्धू ने रंगे हाथ रिश्वत लेते एएसआई को किया काबू, देखें वीडियो

बठिंडा : सीएम मान द्वारा रिश्वत मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने दयालपुरा चौकी में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। पंजाबी गायक और आप विधायक बलकार सिद्धू ने एएसआई को रंगे हाथ 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

इस मामले को लेकर विधायक सिद्धू ने जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई द्वारा रिश्वत लेने की सूचना मिली तो वह खुद पुलिस चौकी दयालपुरा भाइका पहुंचे और उससे 5 हजार रुपए बरामद किए। जानकारी के अनुसार एएसआई ने यह पैसे लाहन बरामदगी के एक मामले में रिश्वत के तौर पर लिए थे। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एएसआई द्वारा लोगों से रिश्वत लेने की कई शिकायतें थीं। विधायक बलकार सिद्धू ने कहा कि उन्होंने इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। डीएसपी फूल आशबंत सिंह धालीवाल ने संपर्क करने पर बताया कि इस मामले के संबंध में उक्त एएसआई खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *