पंजाबः सीएम के आवास के ऊपर दिखे ड्रोन को लेकर हुआ खुलासा, जानें मामला

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास के ऊपर दिख रहे ड्रोन को लेकर जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सरकारी आवास के ऊपर दिख रहा ड्रोन भारतीय वायुसेना का निकला है। दरअसल, 4 और 8 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के ऊपर एक आवाज रहित ड्रोन देखा गया था।

इस ड्रोन को सीएम सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों ने देखा था। इस बारे में एडीजीपी सीएम सुरक्षा एके पांडे ने कहा कि इसकी जांच चंडीगढ़ पुलिस ने की थी। पुलिस जांच में पता चला कि ड्रोन भारतीय वायुसेना का था। ड्रोन दोनों बार खोज उड़ान पर था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *