पंजाबः CIA स्टाफ ने कुख्यात गैंग के 5 गुर्गों को किया गिरफ्तार

मोहालीः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने संपत नेहरा गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। खरड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ये गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किया गया स्कूटर और कपडे भी मिले हैं। मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किये गए सभी हथियार गैर लाइसेंसी हैं।  

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को खरड़-मोरिंडा हाईवे पर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्विनी  पर और भी कई मामले दर्ज हैं। आपको बता दें की उस पर जीरकपुर के मशहूर होटल के मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप भी है। मोहाली जिले की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *