जालंधरः गुरुद्वारा में गुटका साहिब की बेअदबी, आरोपी गिरफ्तार 

जालंधर/वरुणः  जिले के ब्लाक भोगपुर में थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में श्री गुटका साहिब को अपवित्र करने का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की सुबह करीब 6 से 7 बजे की है। एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर उस स्थान पर पहुंचता है जहां श्री गुरु ग्रंथ का प्रकाश किया गया है।  इसके बाद उसने रुमाला साहिब को फेंकना शुरू कर दिया।

संगत ने मौके पर किया युवक को काबू

यह सब कुछ गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने आए स्थान के निवासी सतनाम सिंह ने देखा। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष ओंकार सिंह शेरे पंजाब, पार्षद परमिंदर सिंह करवल, अमरजीत सिंह, तरलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, बिकर सिंह और भाई रविंदर सिंह प्रधान ग्रंथी और गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

युवक मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

इसके बाद पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह गिरफ्तारी के समय अर्धनग्न अवस्था में था। उसके सिर में भी कीड़े पड़े हुए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुद्वारा साहिब में सामान बिखरा हुआ था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बीर की बहुत सावधानी से जांच की जा रही है। युवक के गिरफ्तार होते ही स्थानीय लोग गुरुद्वारा साहिब में जमा होने लगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *