Jalandhar News: किशनपुरा इलाके में चला तस्कर के घर पर बुलडोजर, देखें Live

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पुलिस ने किशनपुरा इलाके के अधीन आते धानकियां मोहल्ले में तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एडीसीपी तेजबीर सिंह की अगुवाई में की गई। जहां पुलिस ने तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को धवस्त कर दिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे घर को गिरा दिया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर कई नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया जा चुका है। इसी के चलते रविवार को देहात पुलिस ने भी 2 नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया था। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तेजबीर सिंह ने कहा कि तस्कर धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मुकद्दमें दर्ज है। इस मामले में आरोपी भगोड़ा करार है। जिसके चलते आज उनकी टीम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ उनकी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।

तस्कर धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मुकद्दमें दर्ज है। इस मामले में आरोपी भगोड़ा करार है। जिसके चलते आज उनकी टीम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे आप पार्टी के नेता पवन टीनू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 से 15 सालों में नशा पंजाब में काफी बढ़ गया है। इसी को लेकर पंजाब के सीएम मान ने युद्ध नशा विरुद्ध के मुहिम शुरू की है। इस मुहिम की लोग भी तारीफ कर रहे है। दरअसल, पंजाब के लोग भी चाहते है पंजाब नशा मुक्त हो।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स की काफी समस्या है। जिसके चलते नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। तस्कर छोटे नशों से शुरू होकर बड़े तस्कर बन जाते है और फिर लूटपाट करना शुरू कर देते। वहीं बड़े गैंगस्टरों के साथ तालमेल बनाकर तस्कर बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते है। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब में कैंसर की बीमारी की तरह पनप रहा है, जिसे जड़ से खत्म किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *