सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Written by

in

सीकरः राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरसावा गांव के पास मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में सेना से रिटायर रामनिवास (47) की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक, रतनगढ़ तहसील के दीपसर गांव के रहने वाले रामनिवास अपने ननिहाल हरसावा गांव आए हुए थे। वह हाईवे स्थित एक होटल से अपने ननिहाल की तरफ जा रहा थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद होटल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामनिवास ने 10 साल तक भारतीय सेना में सेवा की थी। उनके पिता हनुमानराम भी सेना में थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद रामनिवास खेती-बाड़ी कर रहे थे। उनके दो बेटे हैं – 22 वर्ष और 8 वर्ष के। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *