निजी स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही हुई हादसे की शिकार

ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से हमीरपुर रोड पर स्थित वीएड कॉलेज समूर के पास लमलैहडी में एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई।ऊना से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई यह बस सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान 12 बच्चे इस बस में सवार थे जो इस हादसे में घायल हो गए जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना इलाज के लिए लाया गया है और जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे वहीं मौके पर जिला प्रशासन भी पहुंचा डीसी उना राघव शर्मा ने बताया कि एक निजी स्कूल की बस लमलैहड़ी के पास हादसे का शिकार हुई है।

इस हादसे 12 बच्चों को चोटे आई हैं जिनमें तीन बच्चों को ज्यादा चोट आई है उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इस हादसे में स्कूल बस का ड्राइवर भी घायल हुआ है बाकी घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल ऊना में किया जा रहा है। हादसा किस कारण हुआ है अभी जांच का विषय है वहीं पुलिस एसपी की माने तो ड्राइवर के बयान और बच्चों के बयान  दर्ज किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *