Australia के Steve Smith ने किया सन्यास का ऐलान, भारत से मिली हार के बाद लिया फैसला

Written by

in

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह फैसला लिया। मैच के बाद स्मिथ ने अपने साथियों को बताया कि वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू करने के बाद, स्मिथ ने 170 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता टीमों के सदस्य रहे। 2015 में वह वनडे टीम के कप्तान बने और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान घायल पैट कमिंस की अनुपस्थिति में अपने अंतिम मैच में अंतरिम कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *