पंजाब: अजब लुका-छिपी का खेल खेलकर मां ने 9 साल की बच्ची का किया कत्ल

होशियारपुर: जिलें में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने लुका-छिपी के खेल में पहले अपनी 9 साल की बेटी को पानी की टंकी में डुबोया और फिर बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। मां ने पहले लुका-छिपी खेलने के बहाने बेटे को फंदा लगाने का प्रयास किया और फिर अपनी 9 वर्षीय बेटी को पानी की टंकी में डुबो कर खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना में लड़की की मां और लड़की की मौत हो गई, लेकिन लड़का किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। ‌‍मृतक महिला के पति कुलविंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह मिजार्पुर गांव का रहने वाला है और यहां होशियारपुर के फोकल प्वाइंट में रह रहा है। 

उसकी पत्नी विद्या मानसिक रूप से परेशान रहती थी और गत दिन उसने घर में लुका-छिपी खेलने के लिए बच्चों की आंखों पर पट्टी बांध दी थी, जिसके बाद उसने पहले अपनी बेटी की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ बांधकर पानी की टंकी में डूबो गया। इसके बाद लड़के को भी फांसी पर लटका दिया गया और बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने कहा कि लड़का किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा लेकिन उसकी बेटी और पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस को जानकारी मिलते ही एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही थाना मॉडल टाऊन के इंस्पैक्टर बलविंदर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *