पंजाब: 4 व्यक्तियों ने युवक का किया कत्ल

फरीदकोट: राज्य में क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कत्ल के मामले पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब फरीदकोट से मामला सामने आया है, जहां गांव अरियां वाला में आपसी लड़ाई में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात बीती देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही 4 व्यक्तियो ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।  मृतक की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। सोहन सिंह की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *