किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला…

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस मधु विहार थाने लेकर पहुंची है। वह जंतर-मंतर पर आयोजित एक धरने में हिस्‍सा लेने जा रहे थे। देश में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर जंतर-मंतर पर एक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

द‍िल्‍ली पुलिस की ओर से बताया गया कि टिकैत को उनके रास्‍ते में ही रोककर मधु विहार पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया। यहां पुलिस ने उनसे बात की और अनुरोध किया कि वह लौट जाएं। आज रविवार दोपहर 1.30 पर दिल्ली में प्रवेश के दौरान पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उन्हें एक अलग कमरे में बैठाया गया है और मोबाइल भी उनसे दूर रखा गया है, यही नहीं उनके साथ 10 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। अगले आदेश तक राकेश टिकैत मधु विहार थाने में हिरासत में रहेंगे।

राकेश टिकैत ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि गले में हरा और सफेद अंगोछा डालकर किसान प्रवेश नहीं कर सकता है। ये गलत है, आज वह दिल्ली जा रहे थे, रास्ते में उनके काफिले को रोका गया है, यह पूर्णत: गलत है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस पर नाराजगी प्रकट की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *