युवक की पिटाई मामले को लेकर ग्राम वासियों ने एसपी कार्यलय में किया प्रर्दशन

पुलिस आश्वासन के बाद परिजन व गांव निवासी हुए शान्त

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के गांव खड़ड के लोगो द्वारा  युवक की पिटाई को लेकर एसपी आफिस के कैंपस में रोष प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में गांव के लोगों व परिजन शामिल थे पीड़ित पक्ष की मॉने तो मामला  एक वीडियो से जुड़ा हुआ है जिस कारण उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया है इतना ही नही। युवक के पिता को भी पीटने का आरोप परिजनों ने लगाया है 

पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने  और  उनको जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे है जिसको लेकर आज उन्होंने एसपी आफिस के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के लोंगो ने पुराना बस स्टैंड पर करीब 10 मिनट के लिए चक्का जाम करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग और उनकी जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।हालांकि परिजनों द्वारा एसपी कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करने के चलते एसपी ऊंना अर्जित सेन ठाकुर स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आए और लोगों से मिले और उनकी पूरी बात को सुना। एसपी के आश्वासन देने के बावजूद प्रदर्शन करने वाले लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करनें की माँग पर अड़े रहे। जिसके बाद एसपी ऊंना ने उन्हें इस मामले में उन्हें जल्द उचित कार्रवाई करते डीएसपी हरोली अनिल पटियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *