JalandharNews: Travel Agent Harpreet Singh के खिलाफ केस दर्ज

Written by

in

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 15 लाख रुपए ठग लिए। एजेंट ने न व्यक्ति के विदेश भेजा न पैसे वापस किया। पीड़ित फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले राज कमल की शिकायत पर थाना बारादरी की पुलिस ने निजातम नगर के रहने वाले एजेंट हरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उसने अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर एजेंट का विज्ञापन देकर उसके संपर्क में आया था।

उसने काल पर बात की तो एजेंट ने उसे बस स्टैंड के पास अपने दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया था। वह एजेंट के दफ्तर में गया तो उसने विदेश कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने का झांसा दिया। उसने एजेंट की बातों में आकर उसे पासपोर्ट और एबेंसी फीस दे दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद एजेंट में हर बार उससे नया नया बहाना बनाकर कुल 15 लाख रुपये ले लिए लेकिन दिए हुए समय में वीजा नहीं लगवा कर दिया।

उसके पूछने पर एजेंट उससे हर बार नया बहाना बनाता रहा और एक साल से ऊपर का कुछ समय के बात जाने के बाद एजेंट ने जीता नहीं लगवा कर दिया और उसकी काल उठानी बंद कर दी, जिसके बाद वह एजेंट के दफ्तर में गया तो वह नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी और पुलिस ने जांच के बाद एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *