पंजाबः साढ़े पांच किलो अफीम, देसी पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

श्री मुक्तसर साहिबः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिला श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली, जब लांबी पुलिस ने नजवाल के पास से साढ़े पांच किलो अफीम, एक देसी पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की। जानकारी के अनुसार थाना लांबी के मुखिया मनिदार सिंह ने पुलिस दल के साथ छापेमारी के दौरान गांव खेमाखेड़ा से गांव भाही का केरा की सड़क पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एक बुलेट मोटर साइकिल सवार युवक को तालाशी के लिए रोका गया। डीएसपी बलकार सिंह की उपस्थिति में तालाशी दौरान आरोपी के बैग से साढ़े पांच किलो अफीम, .32 बोर की पिस्टल, 56 कारतूस और 52 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी आरोपी की पहचान ग्राम खेमाखेड़ा निवासी रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *