राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती, जाने नए दाम

नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आज से एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये तक की कटौती की गी है। आज से नए रेट लागू हो गए हैं। ये कमी एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। ऐसे में आज से दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) दिल्ली में 91.50 रुपये और कोलकाता में 100 रुपये तक कम गए हैं। ऐसे ही मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये तक सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर के लिए है। वहीं, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी 6 जुलाई के रेट पर ही मिलता रहेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 6 जुलाई को किया गया था। देश भर में इसें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट में लगातार कमी

यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर रेस्तरां, होटलों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले इसी साल मई में दिलली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2354 रुपये तक पहुंच गई थी। हालांकि लगातार कमी के बाद अब यह 1885 रुपये का हो गया है। पिछले महीने तक इसकी कीमत 1976.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होकर 2095.50 रुपये के बजाय 1995.50 रुपये, मुंबई में 1936.50 के बजाय 1844 रुपये और चेन्‍नई में 2141 के बजाय 2045 रुपये हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम कब-कब बढ़े

देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। एलपीजी घरेलू गैस के दाम इस साल चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। जुलाई से पहले सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़ाए गए थे। जून, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *