अवैध खनन: रेत और बजरी लेकर पंजाब जा रहे तीन ट्राले जब्त, एक चालक ट्राला लेकर फरार

ऊना/सुशील पंडित: वीती रात अवैध खनन के आरोप में जिला पुलिस ने पंजाब जा रहे तीन बड़े ट्राले जब्त करने में सफलता हासिल की है। परन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर एक ट्राले का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जवकि पुलिस द्वारा जब्त किए गए तीनों ट्रालों में क्रमशः 78, 78 और 85 मीट्रिक टन रेत लोड पाया गया। 

जिला प्रशासन की ओर से बरसात के मौसम को देखते हुए जहां किसी भी प्रकार की खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं खनन सामग्री ढोने में इस तरह के वाहनों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है  इसके बावजूद पंजाब से आने वाले वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जिला ऊना से अवैध तरीके से रेत और बजरी का खनन कर पंजाब ले जा रहे हैं।

मैहतपुर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंजाब की तरफ जा रहे  तीन बड़े ट्राले जांच के लिए रोके। जांच करने पर इन वाहन चालकों के पास वाहनों का कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था। जबकि इन बड़े ट्रालों में रेत ओवरलोड थी। पुलिस द्वारा इन वाहनों को कब्जे में लेकर भार तौलने के लिए लेकर जाया जा रहा था कि एक ट्राला चालक अपने वाहन को लेकर पंजाब की तरफ फरार होने में कामयाब रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने  बताया कि इन वाहनों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जिला में 15 जुलाई से लेकर 23 सितंबर तक खनन की हर प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *