सिद्धू मूसेवाला के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक बार फिर धमकी मिलने की बात सामने आई है। ये धमकी सोपू ग्रुप नाम के गैंग की ओर से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को दी गई है। सिद्धू की ऑफिशियल मेल आईडी पर एजे बिश्नोई नाम के एक गैंगस्टर ने धमकी भरे मैसेज भेजे हैं और कहा है कि वे गैंगस्टर्स के मुद्दे पर अपना मुंह बंद रखें, नहीं तो उनका हाल सिद्धू मूसेवाला से भी ज्यादा खतरनाक होगा। जानकारी के मुताबिक, इस धमकी भरे ई-मेल में गैंगस्टर ने बलकौर सिंह से अपने साथी गैंगस्टरों के बारे में कुछ ना कहने और चुप रहने को कहा है।

धमकी में कहा गया है कि सिद्धू मूसेवाला ने उनके साथियों को मरवाया था, इसलिए बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को मार दिया गया। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि अगर बलकौर सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा को लेकर कुछ बोला, तो उसका हाल उसके बेटे सिद्धू मूसेवाला से भी ज्यादा बदतर होगा। गौरतलब है कि मूसेवाला के पिता बलकौर ने कुछ दिनों पहले सवाल उठाया था कि उनके बेट सिद्धू की हत्या करने वालों को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है? उन्होंने कहा कि अगर इतनी सुरक्षा सिद्धू मूसेवाला को मिली होती, तो वह आज जिंदा होता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *