पंजाबः मशहूर सिनेमा के मालिक ने खुद को मारी गोली, मौत

लुधियाना: जिलें के सबसे मशहूर सोसायटी सिनेमा के मालिक राजेश्वर मल्होत्रा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अभी इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है और जांच में जुटी है। शहर के सोसायटी सिनेमा के मालिक रहे तेजेश्वर सिंह मल्होत्रा (राजा) ने खुद को गोली मारी है। घटना पंचशील विहार की है। राजा पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। बताया जा रहा है कि राजा को लीवर की समस्या था। स्वास्थ्य बेहतर न होने के कारण वह परेशान रहते थे। राजा की पिस्टल उनकी माता के पास होती थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही राजा ने पिस्टल अपना माता से ली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल रात उनकी अपने बेटे के साथ मोबाइल पर बातचीत हुई और इसके कुछ ही देर बाद राजा ने बाथरूम में गए। वहां अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। राजा का बेटा मुंबई में स्टडी के चलते वहीं पर है और उनकी दो बेटियां भी हैं। तेजेश्वर सिंह राजा गुरुवार को सतलुज क्लब में भी आए थे।

यहां दोस्तों के साथ बातचीत भी की। बताया जा रहा है पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में थे, लेकिन डिप्रेशन की वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लुधियाना में सोसायटी सिनेमा बेचे जाने के बाद उनकी प्रॉपर्टी कारोबार में बड़ी इन्वेस्टमेंट बताई जाती है। इसके साथ-साथ उनका प्रताप चौक पर मशीनों का बड़ा शोरूम भी है। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला आरंभ हो गया है। काशीपुर में भी राजा की काफी पारिवारिक जायदाद है। मामले की जांच थाना सराभा नगर पुलिस कर रही है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *