पंजाबः 4 किलो अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

डेराबस्सी: पंजाब में बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों के पास से चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की हुई थी।

जिस दौरान एक व्यक्ति नाके को देखकर पीछे मुड़ने लगा। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव जोतराज, तहसील करवाली, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीती रात नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की हुई है।

आरोपी की पहचान सुरेश चंद निवासी नगला, तहसील करवाली ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अफीम कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करनी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *