गौरव यादव ही रहेंगे पंजाब के DGP, वीके भवरा को मिली ये जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः पंजाब के डीजीपी वीके भवरा समेत दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) वीके भावरा और गौरव यादव के बीच बना सस्पेंस भी आज खत्म हो गया है। सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार गौरव यादव के हाथ में ही डीजीपी की कमान रहेंगी। वहीं वीके भवरा को हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बता दें, जिस तरह से पंजाब सरकार ने उनके छुट्टी से लौटने के एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में चेयरमैन के रूप में आदेश जारी कर दिए हैं उससे साफ जाहिर है कि डीजीपी भवरा और पंजाब सरकार के बीच कुछ सहमति हुई है, क्योंकि नियमों के मुताबिक डीजीपी को दो साल से पहले नहीं हटाया जा सकता।

भवरा पर दबाव बढ़ाने के लिए गृह विभाग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब में डीजीपी को उनके दो साल के कार्यकाल से पहले ही हटाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां के डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *