अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी

नई दिल्ली : आमिर खान-स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आईं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म अपनी लागता की आधी कमाई भी नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड और खराब रिव्यू ने टिकट खिड़की पर इसकी लुटिया डुबो दी।

‘लाल सिंह चड्ढा’ को देखने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया ही नहीं। दर्शक मूवी हॉल ना जाकर इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अब गुड न्यूज है। लाल सिंह चड्ढी की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ को सिनेमा रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर लाना चाहते हैं। हालांकि, खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। मेकर्स ने 2 महीने के वेटिंग पीरियड को फॉलो किया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि तमाम विवादों के बावजूद आमिर खान ने नेटफ्लिक्स के साथ ही डील पक्की की है।
बता दें कि पहले खबर आई थी कि आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स से 150 करोड़ मांग रहे थे। नेटफ्लिक्स उन्हें 80 से 90 करोड़ के बीच ऑफर किया था पर आमिर खान मान नहीं रहे थे। बता दें कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के करीब की कमाई की है। रिलीज के अगले दिन से ही कई जगह दर्शक ना मिलने के चलते सिनेमाघर मालिकों को इसके शोज भी कैंसिल करने पड़े थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *