वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया ‘शिक्षक दिवस

ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘शिक्षक दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के बच्चों ने शिक्षक के रूप में स्कूल का कार्यभार संभाला । बच्चों ने स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा और  बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों से केक कटवाया गया और पार्टी का आयोजन किया गया। शिक्षक बने बच्चों मेंं सानिया जोशी प्रथम, इशिता सहोड द्वितीय तथा भाविका तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता रहे बच्चों को स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिक्षक की बच्चों के जीवन में अहम भूमिका होती है और बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में अवगत कराया ।उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिवस राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। शिक्षक स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शिक्षक  दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *