पंजाबः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 22 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

फाजिल्काः बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का की अंतरराष्ट्रीय सीमा के झंगड़ भैनी चौकी के पास खेत से 4पैकेट हेरोइन के बरामद हुए है। इनका वजन 3.775 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बीएसएफ की 66 बटालियन के अलर्ट जवानों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का के गांव झंगड़ भैनी से पाकिस्तान के तस्करों द्वारा हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 22.65 करोड़ रुपये की 3.775 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। बता दें कि यह रिकवरी फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीओपी जीजी बेस के पास के मैदान से हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *