पंजाबः 25 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था मृतक

डेरा बाबा नानकः कलानौर के गांव रोसा पाकीवा का रहने वाले एक युवक की डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव पड्डा के लोगों ने बताया कि शहर काे जाती सड़क के किनारे एक बुलेट काफी समय से खड़ा था। इसके साथ एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था, जिस पर लाेगाें ने तुरंत पुलिस काे सूचित किया।

जांच में पता चला कि युवक एक दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से लौटा था। मृतक का एक पांच माह का बच्चा भी है। डेरा बाबा नानक हरमिक सिंह ने जांच की तो पता चला कि करीब 25 साल का यह युवक शमशेर सिंह गांव रोजा निवासी परगट सिंह का बेटा है। उनके वारिसों को उनके द्वारा सूचित किया गया। मौके पर परिजनों ने पहुंच कर मृतक की पहचान की।

पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाने के लिए शव काे अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता प्रगट सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की माैत कैसे हुई है, रिपाेर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *