पंजाबः कोर्ट कांप्लेक्स में कैदी की पेशी दौरान चली गोली, ASI की मौत

श्री मुक्तसर साहिबः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस के एक एएसआई की अपनी रिवाल्वर से गोली चलने दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोर्ट कांप्लेक्स में यह घटना घटी है। दरअसल, कोर्ट कांप्लेक्स में पेशी दौरान कैदियों को लेकर आए एएसआई की कुलविंदर सिंह की सर्विस रिवाल्वर में से अचानक गोली चल गई। जिस दौरान एएसआई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *