पंजाबः घर से लापता गर्भवती महिला का शव हुआ बरामद

अबोहर: जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। बीते दिन घर से लापता हुई गर्भवती महिला आज शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान उमा भारती निवासी नई आबादी गली नंबर 10 छोटी पौड़ी के रूप में हुई जो 2 महीने की गर्भवती है। बता दें कि महिला सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई, जिसका शव आज गांव बकैनवाला के पास बरामद हुआ।

उमा भारती के पति सुखदेव ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर अबोहर के डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के अनीश नरूला और सोनू ग्रोवर की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

उल्लेखनीय है कि उमा भारती के पति सुखदेव ने बताया कि वह सोमवार की सुबह 11 बजे काम के लिए घर से निकले और उमा को सकुशल घर पर छोड़ दिया। जब वह दोपहर के भोजन के लिए घर आया तो घर में बाहर से ताला लगा था और उसकी पत्नी गायब थी। उसने कहा कि जब उसने आसपास छानबीन की तो उसका कोई पता नहीं चला।

पड़ोसियों के घर से अपने घर में आया तो देखा कि घर की सीढ़ियों पर खून के छींटे पड़े हैं, जबकि चूड़ियां भी टूटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि उमा भारती 2 महीने की गर्भवती थी। आज उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पत्नी के शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *