पंजाबः मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के एक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने ई-मेल के जरिए मूसेवाला के पिता को धमकाया था। सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी लॉरेंस गैंग का ही गुर्गा है। पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर तड़के मानसा पहुंच गई है।

अब उससे पूछताछ की जा रही है। बलकौर सिंह को मूसेवाला की ऑफिशियल ई-मेल पर धमकाया गया था। खुद को एजे शूटर बताने वाले ने कहा था कि मूसेवाला के पिता का हाल उनके बेटे से भयानक होगा। वह बार-बार लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी पर सवाल न उठाएं। मूसेवाला के पिता ने यह ई-मेल मानसा पुलिस को दी। जिसके बाद गूगल से इसकी डिटेल्स मंगवाकर IP एड्रेस के जरिए पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *