हनुमान मंदिर में मूर्ति के साथ तोड़फोड़, ध्वज को भी फाड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार अराजकतत्वों के द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ताजा मामला लखनऊ का है जहां पर मशहूर लेटे हुए हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। पहले हनुमान मंदिर में एक मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई और फिर ध्वज को फाड़ने की कोशिश हुई, जिसको लेकर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।  हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले तौफीक अहमद के खिलाफ लखनऊ के चौक कोतवाली में 153 ए 295,419,427 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, ये पूरा मामला लखनऊ स्थित चौक थाना का है। जहां लेटे हुए हनुमान के पास मूर्ति टूटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद शिशिर चतुर्वेदी नाम के व्यक्ति ने इसकी शियकात पुलिस से की। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैंने उच्च अधिकारियों से बात की और इस मामले की शिकायत भी पुलिस से देते हुए, उन्हें घटना से अवगत कराया है।

पुलिस ने दोषी को किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, दोषी को पकड़ने और एफआईआर दर्ज करने को लेकर बात हुई है। उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि दोषी को पकड़ लिया गया है। उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है। वहीं इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ जिला प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ा बवाल होने से बच गया है। वहीं इस घटना पर स्थानीय विधायक नीरज बोरा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताते हुए कहा है कि ये काम दंगा फैलाने की मंशा से हो सकता है। बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। उच्च अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं, जिसके कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *