पंजाबः गणपति विसर्जन दौरान नहर में गिरा 22 वर्षीय युवक, मौत

बरनालाः जिलें में गणपति विसर्जन दौरान दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। रामबाग रोड एलबीएस कालेज के नजदीक से गणपति विसर्जन के दौरान रणीके नहर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी देते थाना सदर धूरी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि बरनाला के राम भाग रोड से बड़ी गिनती में श्रद्धालु गणपति विसर्जन करने आए थे।

इसी दौरान 22 वर्षीय युवक सुनील शर्मा दीक्षित पुत्र जतिंदर नाथ रिम्पी निवासी तपा जिला बरनाला का अचानक ही पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव के साथ बह गया व पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब तीन घंटे के बाद उसका शव नहर से बार निकाला। उन्होंने बताया मृतक के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया। युवक सुनील शर्मा दीक्षित बरनाला में एक बिजली की दुकान पर नौकरी करता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *