Car और Truck की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक्सयूवी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिला भी शामिल है। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास की है।

हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली है। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *