मुख्यमंत्री के निर्देश पर देर रात जारी हुआ फरमान, अग्निकांड मामले में 15 निलंबित

नई दिल्ली। पांच सितंबर 2022 को होटल लेवाना सुइट्स में लगी आग से चार मौत के हादसे के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की जांच में 19 अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें से अभी सेवा में एक पीसीएस अधिकारी सहित 15 को शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देर रात हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई कर दी।

बृहस्पतिवार की रात को ही मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी थी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर अब मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।

अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग, नियुक्ति विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबन कर विभागीय कार्रवाई शुरू करानी होगी। सेवानिवृत्त हो चुके जिम्मेदारों के खिलाफ भी विभागीय नियमों केमुताबिक कार्रवाई की जाएगी। शासन के प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *