पंजाबः कार के ऊपर पलटा मिट्टी से भरा ट्राला, कार के उड़े परखच्चे 3 की मौत

बंगाः फगवाड़ा-रोपड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिलापुर चौक बेहराम में मिट्टी गुटखे से भरी ट्राली कार के ऊपर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बंगा की ओर से मिट्टी गुटखे से भरा ट्राला आ रहा था और जैसे ही महिलापुर चौक पहुंचा, यह दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे दौरान ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। फगवाड़ा की ओर से आ रही एक कार जिसमें 5 व्यक्ति, और 1 महिला सवार थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे दौरान एक अन्य कार फगवाड़ा की ओर से आ रही थी जो उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। थाना बेहराम के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने दो जेसीबी मंगवाई और पुलिस पार्टी व अन्य समाज सेवियों की मदद से कार सवार लोगों को नीचे से बाहर निकाला गया और नजदीकी गुरु नानक मिशन हस्तपाल ढाहां कलेरां में इलाज के लिए भेजा गया। उल्लेखनीय है कि तीनों मृतक व्यक्ति ग्राम चीमा खुडी गुरदासपुर के रहने वाले थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *