कुछ राजनीतिक लोगों के व्यवहार के कारण  राजनीति में आई गिरावट:  प्रो राम कुमार

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ऊना जिले में कुछ दु:खद घटनाएं घटी है और इन घटनाओं से सभी लोग दु:खी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बाकी भाजपा नेताओं ने भी इस घटना पर संवेदना प्रकट की है।
पहले बीती 10 तारीख रात को पांच नौजवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और सोमवार  दुलैहड गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री और बाकी नेताओं ने भी संवेदना प्रकट की है।

प्रो रामकुमार ने बताया कि जब दुलैहड में गोली चलने की घटना हुई तो वह उस क्षेत्र में ही उपस्थित थे। जैसे ही पता चला तो हम दुलैहड पहुंचे और घायल व्यक्ति को फर्स्ट एड दिलवाया और स्थिति गंभीर होने के चलते ऊना रेफर किया गया। 
प्रोफेसर रामकुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आठ टीमें दोषियों की धरपकड़ के लिए लगा रखी हैं जो दिन- रात दोषियों को ट्रेस करने का काम कर रही हैं। जब तक पुलिस की इन्वेस्टीगेशन चल रही है और रिपोर्ट सबमिट नहीं की जाती है तब तक कैसे उसको जबरदस्ती साजिश बताया जा सकता है। यह एक गैर जिम्मेदार व्यवहार है नेता प्रतिपक्ष को ऐसे विषयों पर सोच समझ कर बोलना चाहिए। ऐसे ही कुछ राजनीतिक लोगों की हरकतों के कारण राजनीति का स्तर गिरा है। इन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, युवा अध्यक्ष हरोली रजत राणा, साहिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *