जालंधरः 11 साल की बच्ची को अधमरा कर मौके से फरार हुई सौतेली मां

जालंधर/अजयः कैंट से शर्मनाक मामला सामने आया है। कैंट के वड़िंग गांव में शादीशुदा सोनू की पहले विवाह में 11 साल की बच्ची है। बच्ची की पहचान नेहा के रूप में हुई है। कुछ समय के बाद सोनू ने पहली पत्नी से तालाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। सोनू और उसकी दूसरी पत्नी नशे के आदी है। सोनू की दूसरी पत्नी उसके पहले बच्चे से काफी नफरत करती थी। बीती रात दोनों ने नेहा को मारने की साजिश रची। मारने की नीयत से सोनू की दूसरी पत्नी उक्त नेहा को एक्टिवा पर उसके पापा को ढूढंने के बहाने साथ ले गई थी।

उक्त महिला ने चेहड़ू पुल के नीचे नेहा का मुंह बांधकर उसकी सिर पर ईंट से कई वार किए। महिला को लगा कि नेहा मर गई है तो वह मौके से फरार हो गई। वहीं पुल से गुजरते राहगीर की नेहा पर नजर पड़ी। राहगीर ने जब पुल के नीचे जाकर देखा तो घायल नेहा बेसुध पड़ी हुई थी और मुंह बंधा हुआ था। राहगीर ने नेहा का मुंह खोलकर उसे काफी समय तक पानी पिलाने के लिए हिलाता रहा।

काफी समय के बाद नेहा को होश आया और नेहा ने सारी वारदात राहगीर को बताई। इस वारदात के बाद वहां पर गांव वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *