पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ः पंजाबी मशहूर गायक दलेर मेहंदी को लेकर हाईकोर्ट से बड़ा फैसला सामने आया है। कबूतरबाजी में फंसे दलेर मेहंदी को पटियाला कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जिसको लेकर दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा को सस्पेंड कर दिया है, जिसके तहत अब वह जेल से बाहर आ जाएंगे। बता दें कि मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। दलेर मेहंदी को मानव तस्करी केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को एडिशनल सेशन जज पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखा था। मेहंदी के खिलाफ थाना सदर पटियाला की पुलिस ने 498 नंबर एफआईआर साल 2003 में दर्ज की थी। दलेर मेहंदी को निचली अदालत ने 2 साल की सुनाई थी तो इसके खिलाफ मेहंदी ने अपने वकील के जरिए एडिशनल सेशन जज की अदालत में अपील दायर की थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *