पंजाब: कॉलेज में NCC ट्रायल दौरान B.Sc. छात्रा की मौत

गढ़दीवालाः जिलें में स्थित खालसा कॉलेज से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। खालसा कॉलेज गढ़दीवाला में एनसीसी ट्रायल दौरान बीएससी की छात्रा के साथ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। एनसीसी के ट्रायल दौरान बीएससी की छात्रा सोनाली की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और जब सोनाली को दसूहा के अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसीपल डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में एनसीसी का ट्रायल चल रहा था, जिसमें सोनाली नाम की एक लड़की ने भी भाग लिया था और इस ट्रायल में भागने के दौरान वह बेहोश हो गई। कॉलेज स्टाफ की ओर से उसे दसूहा के अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनाली की मौत की सूचना जब घरवालों को मिली तो परिवार रो-रो कर बुरा हो गया। गढ़दीवाला के एसएचओ सतविंदर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने लड़की का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवाल वालों के बयान दर्ज कर मामले की उक्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *