जालंधरः 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर/वरुणः देहात क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम ने दयालपुर के नजदीक हाइटेक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बाइक नंबर पीबी 09 एक्स 2042 पर सवार होकर दो नौजवान आते दिखाई दिए, जो पुलिस पार्टी को देख मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

इस दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहल्ला शिव नगर, दीपक पुत्र फूलचंद निवासी मोहल्ला बंचित नगर के रूप में हुई है। तालाशी के दौरान पुलिस ने बाइक पर लटके लिफाफे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *