कोयला खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

Written by

in

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के WCL की छतरपुर-1 कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए है। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए बैतूल एसपी खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, खदान की एक स्लैब ढहने से यह हादसा हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *