छठी हि.प्र. ( I ) कंपनी एनसीसी ने किया प्रिंसिपल संगोष्ठी का आयोजन 

ऊना/ सुशील पंडित  : आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में छठी हि.प्र.( I ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा प्रिंसिपल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस में छठी हि.प्र.( I ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के अंतर्गत सभी महाविद्यालय और विद्यालय के प्राचार्य के साथ एएनओ व उप क्रामी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उप निदेशक उच्च शिक्षा व उप निदेशक निम्न शिक्षा ने शिरकत करी। इस कार्यक्रम में छठी हि.प्र.( I ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल एम.एम वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी अपने स्थापना काल से ही युवाओं में देश के प्रति देशभक्ति का जज़्बा पैदा करने का काम करती है। इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के प्रिंसिपल को एनसीसी के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई। इस मौक़े पर सूबेदार यादविंदर, नायब सूबेदार सुनील , हवलदार छैल सिंह , हवलदार करतार सिंह, हवलदार सुमेश चंद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *