“शिक्षा में शक्ति” अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण 18 को

ऊना/सुशील पंडित: युवा शक्ति पराक्रम संस्था गगरेट विधानसभा में रविवार 18 सितंबर को “शिक्षा में शक्ति” अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसमें क्षेत्र के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करके उनकी शिक्षा में किसी भी तरह की कमी न आए यह सुनिश्चत किया जाएगा।
ये कार्यक्रम वार्ड 17 की अपर बनेहड़ा, भद्रकाली, डंगोह खुर्द, डंगोह ख़ास, जोह, पिरथीपुर और ब्रह्मपुर के छात्रों के लिए अमर पैलेस ब्रह्मपुर में 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले भी जिला पार्षद चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति गगरेट के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित कर चुके हैं। हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हीं के कर कमलों द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *