Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के विशेष बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के मेंटल वेल बीइंग क्लब के विद्यार्थियों के लिए ‘दिशा’ पहल के अंतर्गत योग सत्र का आयोजन

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार ने उठाए नए कदम, पढ़े
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार ने उठाए नए कदम, पढ़े

Mahabir
Last updated: June 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को प्रगति देने के लिए लीक से हटकर कदम उठा रही है। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारी कदमों से शिक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा मिली है, जिसके चलते आज पंजाब के छात्र प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पंजाब के 509 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

Contents
  • व्यापक जन आंदोलन शुरू किया
  • अब सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध होने के कारण युवा विदेशों से लौट रहे
  • सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की
  • ये रहे उपस्थित

व्यापक जन आंदोलन शुरू किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, उद्योग, खेल, रोजगार और नशा उन्मूलन, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार ने ‘ युद्ध नशों विरुद्ध”’ के रूप में एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल दोषियों को सख्ती से सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशे की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से यह सफलता हासिल की है और अब यह छात्र पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा 70 वर्षों से फैलाई गई अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मौजूदा सरकार ने अपने पहले दिन से ही काम शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण राज्य के अनेक युवाओं की आयु सरकारी नौकरियों के लिए निर्धारित सीमा से पार हो गई।

अब सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध होने के कारण युवा विदेशों से लौट रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के माध्यम से माता-पिता के सपने साकार हो रहे हैं, जो अब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जहाँ राजनीतिक नेताओं के लिए चुनाव लड़ने की कोई आयु सीमा नहीं है, वहीं सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा निर्धारित है।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित उस भवन का भी विशेष उल्लेख किया, जहाँ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह भवन हजारों युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्रों का साक्षी बना है, इसलिए इसे ‘नियुक्ति पत्र भवन’ कहा जा सकता है। उन्होंने गर्व से कहा कि पंजाब सरकार अब तक 54,000 से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियाँ प्रदान कर चुकी है। यह राज्य के लिए शुभ संकेत है कि अब पंजाब प्रवासी युवाओं की वापसी का साक्षी बन रहा है, क्योंकि अब सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध होने के कारण युवा विदेशों से लौट रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही है, जिससे अब युवाओं का राज्य सरकार पर विश्वास बढ़ा है और वे विदेश जाने की सोच छोड़कर सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती और संघर्षशील पंजाबी हर स्तर पर अग्रणी रहे हैं और पंजाब के पास उपजाऊ भूमि और साहसी लोगों की संपत्ति है।

सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण कई होशियार युवा विदेशों में जा बसे। लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा परिस्थितियाँ बदलने के साथ ही अब बड़ी संख्या में छात्र सरकारी नौकरियों में शामिल होकर राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास का अभिन्न हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सकारात्मक बदलाव के तहत अब सरकारी स्कूलों में भी माता-पिता शिक्षक मीटिंग्स (पी.टी.एम.) का आयोजन किया जा रहा है, जो पहले केवल निजी स्कूलों तक ही सीमित थीं। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है, जिसके माध्यम से माता-पिता और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर बेहतर तालमेल स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की है और इसे और अधिक गति देने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण कदम के तहत राज्य सरकार ने जनता के लिए आधुनिक पुस्तकालयों की स्थापना भी शुरू की है, ताकि छात्रों में पढ़ने की रुचि बढ़े। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पुस्तकालयों में विश्व स्तर की साहित्यिक पुस्तकों के साथ-साथ पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें भी उपलब्ध हैं, जो छात्रों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुस्तकालयों में दुर्लभ और अनमोल पुस्तकों का भंडार है, जो पुस्तक प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वाले कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों का समाधान रियायतें या मुफ्त सुविधाएँ नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। केवल शिक्षा ही लोगों को दलदल से निकाल कर सशक्त बना सकती है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह भी कहा कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में नई सफलताओं का इतिहास लिख रही हैं और कई मामलों में लड़कों को भी पीछे छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में महिलाओं को अधिक अधिकार और सशक्तिकरण देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने सात महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर और आठ महिला अधिकारियों को एस.एस.पी. नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, जांच में शामिल हुए पूर्व डीजीपी; हुआ बड़ा खुलासा
Next Article Gold-Silver Price: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जाने आज के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Jalandhar: जालंधर के दो प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Holiday News: पंजाब में किस दिन होगी होली की छुट्टी? 3 या 4 मार्च… जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Mahabir

Punjab: विदेश में पंजाबी सिंगर सड़क हादसे का शिकार, हालत नाजुक

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.