होशियारपुरः गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत

होशियारपुरः जिले के टांडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। बेंच गांव से युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हत्या के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक कर क्षत-विक्षत करने का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बेंच बाजा के रूप में हुई है।

युवक का शव गन्ने के खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह ड्राइवर का काम करता था। उसकी पत्नी दो दिन पहले इंग्लैंड गई थी और उसके दो बेटे हैं। मृतक के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसने मांग की कि उसके बेटे की हत्या की गहन जांच की जाए। टांडा के सारण थाना प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि गन्ने के खेत में एक शव बरामद हुआ है। चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *