चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत, अन्य घायल

बरेलीः उत्‍तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से एक शख्‍स की मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इलेक्ट्रिक बस में धमाका किन वजहों से हुई अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है, ताकि असरली कारणों क पता चल सके।

बस में धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी, SSP, SP सिटी समेत अन्‍य उच्‍चाधिकारी पहुंच गए। घटनास्‍थल का मौका-मुआयना भी किया गया। बरेली के कलेक्‍टर ने इलेक्ट्रिक बस में विस्‍फोट की वजहों के बारे में जानकारी दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर बरेली के कलेक्‍टर शिवाकांत द्विवेदी ने बताया की चार्जिंग स्टेशन पर कंप्रेसर या किसी टेक्निकल फाल्ट की वजह से ब्‍लास्‍ट होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *