पंजाब में गैंगवार के बढ़े आसारः अब इस गैंगस्टर ने दी बंबीहा गैंग को सोशल मीडिया पर धमकी

चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगवार के आसार एक बार फिर से बढ़ गए है। आए दिन गैंगस्टरों की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक दूसरे को धमकियां दी जा रही है। दविंदर बंबिहा गैंग और गोल्डी बराड़ की ओर से आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जा रही है। कुछ दिन पहले राजस्थान के नागौर में पेशी के दौरान गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप पर लॉरेंस ग्रुप ने न सिर्फ तंज कसा है, बल्कि धमकी भी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई के खासम-खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने फेसबुक पोस्ट कर दविंदर बंबीहा ग्रुप को कहा है कि राजस्थान में जो हत्या हुई है, वो दीप्ति यादव गैंग ने की है, हमारा  दीप्ति और ना ही संदीप बिश्नोई से कोई लेना-देना है.. दविंदर बंबीहा वाले मच्छरों से कह दो कि हवाबाजी मारने से व्यक्ति नहीं मारे जाते, नकली पोस्ट मत डालों.. रही बात बदलें की तो बदला कौन लेगा, इसका जल्द ही पता चल जाएगा। हम कांड करने से पहले नहीं बोलते हैं, हमारे कांड अखबार बोलती है…”।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *